test
Breaking
22 May 2026, Fri

सड़क दुर्घटना में अनंत शर्मा ब्लाक कॉर्डिनेटर की मौत, 2 घायल

सिवनी/लखनादौन। भोपाल में आयोजित संविदा कर्मियों के सम्मेलन में शामिल होने गए जनपद पंचायत लखनादौन के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा)-महेंद्र लाडिया, उपयंत्री नितिन कविश्वर, और स्वछ भारत मिशन के विकासखंड समन्वयक अनंत शर्मा की अपने वाहन क्र एम पी 15 सी बी 4745 से भोपाल से लौटते समय नरसिंहपुर जिला के अंतर्गत करेली के समीप दादा कृपा रेस्टारेंट आरटीओ ऑफिस के पास एक ढाबे में चाय पीने महेंद्र लाडिया एवं नितिन कविश्वर रुके थे।

जबकि अनंत शर्मा वाहन की पिछली सीट पर ही सो गए। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे आयशर वाहन क्र आर जे 37 डी 9915 ने खड़े वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वाहन में बैठे तीनो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। उसी समय नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भोपाल से लौट रहे थे।

उन्होंने घटना की जानकर वायरलेस के माध्यम से पुलिस और एम्बुलेंस को दी और घायलों को अस्पताल पहुचाने में मदद की। जहां अनन्त शर्मा की रास्ते मे ही मौत हो गई जबकि दोनों घायलों को कमर और सिर में गंभीर चोटें आई।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *