test
Breaking
3 Jul 2026, Fri

छपारा : तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत

सिवनी। छपारा थाना अंतर्गत ग्राम देवगांव में सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है।

थाना छपारा के अतंर्गत देवगांव के तालाब में सुबह चार बच्चे नहाने गए थे। एक बालक आनंद झारिया तालाब के बाहर बैठा था जबकि अन्य तीन बच्चे आदर्श पिता भारत झरिया उम्र 6 वर्ष, दीपांशु पिता सुरेश यादव उम्र 5 वर्ष और आदित्य पिता राजेश झरिया उम्र 5 वर्ष तालाब के पानी में नहाने उतर गए। जहां गहरे पानी में पहुंच जाने से तीनों डूब गए और मौके पर तीनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना के बाद मौके में पहुंची पुलिस ने तीनों बालकों का शव तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम उपरांत स्वजनों को सौंप दिया है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *