test
Breaking
25 Jun 2026, Thu

उत्कृष्ट कार्य : कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. एनके सिंह हुए सम्मानित

सिवनी। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर की वार्षिक बीज उत्पादन कार्यशाला मैं कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉक्टर एन के सिंह को प्रजनन बीज उत्पादन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य हेतु कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीके मिश्रा जी के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर सिंह के द्वारा सोयाबीन, धान ,गेहूं, चना की उन्नत नवीन किस्मों का बीज उत्पादन कार्य कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के प्रछेत्र पर किया जाता है नवीन किस्मों को किसानों तक पहुंचाने में एवं बीज उत्पादक समितियों फार्मो को उपरोक्त बीज प्रदाय किए जाने के क्षेत्र में विगत 8 वर्षों से उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।

बीज उत्पादन के कार्यशाला में प्रमुख रूप से कृषि विश्वविद्यालय के संचालक विस्तार सेवाएं डॉक्टर डीपी शर्मा संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ जीके कोतू अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धीरेंद्र खरे अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉक्टर एस के पांडे अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय जबलपुर डॉक्टर पी बी शर्मा संचालक इंस्ट्रक्शन डॉ अभिषेक शुक्ला अधिष्ठाता कृषि कल्याण डॉ अमित शर्मा एवं कृषि विश्वविद्यालय के 28 क्षेत्रों के क्षेत्र प्रबंधक उपस्थित थे।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *