
सिवनी। पुलिस विभाग में अपनी विभिन्न थानों में सेवाए देने के उपरांत सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने सोमवार को एक उप निरीक्षक व दो सहायक उपनिरीक्षकों को भावभीनी विदाई दी। विदाई के अवसर पर एसपी ने उपनिरीक्षक नंदलाल चौकसे, सहायक उपनिरीक्षक ज्ञानचंद चौकसे व सहायक उपनिरीक्षक शांताराम पाल को शाल-श्रीफल व विभाग का प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सासम्मान विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस विभाग से एसडीओपी शशिकांत सरयाम, एसडीओपी दीपक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। sp ने नंदलाल चौकसे व ज्ञानचंद चौकसे को आज उनके जन्मदिन पर कार्यालय में केक काट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। उनके जीवन की मंगलकामनाएं की।
नंदलाल चौकसे पुलिस विभाग में वर्ष 1984 में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। सिवनी में थाना उगली में आरक्षक के पद पर पहली तैनाती मिली। जहां आरक्षक के पद के दौरान विभागीय परीक्षा पास कर वे 1992 में पदोन्नत हुए। प्रधान आरक्षक के पद पर थाना छपारा में तैनात किया गया और प्रधान आरक्षक पद के दौरान थाना छपारा, लखनवाड़ा, केवलारी, बरघाट, कोतवाली, बंडोल में उन्होंने अपनी सेवाएं दी। थाना बंडोल में वर्ष 2013 में जिला सिवनी से पदोन्नति सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होकर जिला छिंदवाड़ा पहुंचे। जिला छिंदवाड़ा के थाना चौरई में सेवाकाल के दौरान पुलिस चौकी कपुरदा, हेवरखेड़ी के चौकी प्रभारी बनाए गए एवं जिला छिंदवाड़ा में उमरानाला, परासिया में सेवाएं दी। छिंदवाड़ा में पदोन्नति विभाग द्वारा उप निरीक्षक पद पर किया गया। इसके बाद जिला सिवनी आकर जिला विशेष शाखा सिवनी डीएसबी शाखा में 1 वर्ष कार्य किया। रक्षित केंद्र पर कार्य करते उन्होंने अपनी सेवा काल पूर्ण की। सेवानिवृत्त हुए विभाग में रहते हुए उनकी कोई विभागीय जांच नहीं हुई एवं कभी सस्पेंड नहीं हुए जनता एवं विभाग के बीच अच्छी छवि रही।
सहायक उपनिरीक्षक ज्ञानचंद चौकसे – ज्ञानचंद चौकसे पुलिस विभाग में वर्ष 1981 में जिला जगदलपुर छत्तीसगढ़ (तब मध्यप्रदेश) में भर्ती आरक्षक के पद पर हुए थे। वर्ष 1981 से 1995 तक सेवा किया। इसके बाद जगदलपुर से वर्ष 1996 को जिला सिवनी मध्य प्रदेश आए। जहां कोतवाली थाना में उन्होंने अपनी सेवाएं दी। उसी दौरान वर्ष 2011 में पदोन्नति प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुए थाना धनोरा यातायात कान्हीवाड़ा में उन्होंने अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2021 में पदोन्नति सहायक उपनिरीक्षक पद पर हुई। पुलिस विभाग में रहते हुए उनकी कोई विभागीय जांच नहीं हुई ना ही कभी जनता द्वारा कोई शिकायत की गई जनता एवं विभाग में उनकी छवि अच्छी रही।
सहायक उपनिरीक्षक शांताराम पाल – शांताराम पाल पुलिस विभाग में जिला छिंदवाड़ा में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। जहां पदोन्नति प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात रहे। इनके जिला छिंदवाड़ा में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर जिला सिवनी आए। जो जिला सिवनी पर कोतवाली, कुरई, एजेके थाना पर अपनी सेवा दी। सेवाकाल समाप्त पर उन्हें आज सेवानिवृत्ति दी गई। जनता एवं विभाग में अच्छी छवि रही।




— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।