test
Breaking
22 Mar 2026, Sun

सिवनी के कई गांव में झमाझम बारिश

सिवनी। मंगलवार को कान्हीवाड़ा, कामता, पलारी, साठई, छुई समेत आसपास के कई गांव में शाम लगभग 4:30 बजे से 5:30 बजे तक गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई मूसलाधार बारिश से सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को भी खासी परेशानी हुई। चालकों को आगे का रोड स्पष्ट नजर नहीं आने से कई वाहन चालक सड़क किनारे अपने चौपाया वाहन को खड़ा कर बारिश कम होने का इंतजार करते नजर आए।

मंगलवार को सुबह मौसम साफ था लेकिन शाम 4:00 बजे के आसपास आसमान में काले काले बादलों का जमावड़ा हुआ और मौसम में एकदम से हुए बदलाव के साथ ही तेज हवाएं चलने लगी तथा गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई।

इसके साथ ही सिवनी शहर व इससे लगे आस-पास के गांव में शाम लगभग 6:30 बजे बारिश हुई। गर्मी के मौसम में हो रही बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट आई है। ठंडी हवाओं के चलने से अप्रैल में पड़ने वाली गर्मी पूरी तरह नदारद नजर आ रही है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर एनके सिंह ने मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि जिले भर में अभी भी एक-दो दिन मौसम इसी प्रकार बदलाव देखने को मिलेगा।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *