test
Breaking
23 Mar 2026, Mon

ट्रक की टक्कर से कार उछल कर रोड डिवाइडर पर चढ़ी

विज्ञापन

सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की शाम लगभग 5 बजे राहीवाड़ा के समीप तेज रफ्तार से जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने सामने से जा रही कार को जोरदार टक्कर मारा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार घूमकर रोड डिवाइडर में चढ़ गई व विपरीत दिशा की ओर कार का मुंह हो गया। यह तो गनीमत रही कि कार चालक को चोट नहीं आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर से जबलपुर दिशा की ओर कार क्रमांक आरजे 14 xc 8862 जा रही थी। बंडोल थाना से महज डेढ़ किलोमीटर दूर पहले राहीवाड़ा के समीप हनुमान मंदिर के सामने कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ व कार रोड डिवाइडर पर घूम कर चढ़ गई।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *