test
Breaking
23 Mar 2026, Mon

शरीर का आधा हिस्सा नदी में व आधा बहार, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, क्षेत्र में सनसनी

विज्ञापन

सिवनी। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भालीवाड़ा निवासी अर्जुन सिंह यादव 50 का शव नदी किनारे मिलने से हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह यादव शुक्रवार को दोपहर से लापता हो गया था। शनिवार सुबह 11 बजे नदी किनारे शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। शव का आधा हिस्सा नदी के पानी में डूबा था। व आधा हिस्सा नदी किनारे बाहर था। पुत्र दुर्गेश यादव ने पिता की शिनाख्त करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी।

कान्हीवाड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

संदिग्ध हालत में शव मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *