test
Breaking
20 Jun 2026, Sat

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं फाग महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न

सिवनी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं फाग महोत्सव
गौरव स्वर्णकार महिला समिति सिवनी के द्वारा20/03/2023 को होटल मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं फाग महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान श्री कृष्ण का पूजन किया गया एवं फूलों की वर्षा एंव रंग- गुलाल से भगवान श्री कृष्ण के साथ फाग मनाया गया। तत्पश्चात हमारी ग्रुप की सम्माननीय सभी बड़ी महिलाओं का सम्मान किया गया।

इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के द्वारा गीत, संगीत, भजन, नृत्य प्रस्तुत किए गए। महिलाओं के साथ 1 मिनट गेम भी रखा गया, जिसका सभी महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में हमारी अध्यक्षा श्रीमती संजना सोनी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया एवं स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव स्वर्णकार महिला समिति की पूरी टीम ने अपना सहयोग दिया।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *