test
Breaking
31 May 2026, Sun

तीन बसों को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 10 की मौत, 50 से ज्यादा घायल, 13 गंभीर

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 13 की हालत गंभीर है। हादसा मोहनिया टनल के पास बरखड़ा गांव के नजदीक हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को टक्कर मार दी। दो बसें खाई में गिर गई, जबकि एक बस सड़क पर पलट कर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। ये बसें सतना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही थीं।

बताया जा रहा है कि सतना में आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने लिए विंध्य क्षेत्र के सभी जिलों को 300-300 बसें भरकर लोगों को लाने का टारगेट दिया गया था। शाम साढ़े 5 बजे कार्यक्रम खत्म हुआ, जिसके बाद सभी बसें सतना से रामपुर बघेलान और रीवा के रास्ते मोहनिया टनल होकर सीधी जा रही थीं। टनल से एक किलोमीटर दूर सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में बरखड़ा गांव के पास तीन बसें कुछ देर के लिए रोकी गई थीं।

दरअसल मोहनिया टनल के पास बसों के रुकने का प्वाइंट तय किया गया था। दो बसें टनल के पास रुकीं। वहां कार्यक्रम में आने वालों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। कोल समाज के लोगों को बसों में जैसे ही नाश्ते के पैकेट दिए जा रहे थे, इसी बीच, पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने तीनों बसों को टक्कर मारी। तीनों बसों से 50 से 60 सवार थे। टक्कर लगते ही दो बसें 10 फीट गहरी खाई में गिर गईं। वहीं, एक बस हाईवे पर ही पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बस के यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी।

सीएम शिवराज ने इस घटना पर दुख जताया है। सीधी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। रीवा कमिश्नर और आईजी घटनास्थल पर रवाना हुए।

मृतकों में,,,

  1. गिरीराज शरण जायसवाल पिता उदयभान जायसवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी कतरवार थाना मझौली । हाल पता बालक छात्रावास अधीक्षक लुरभुटी तहसील कुसमी जिला सीधी
  2. राजकुमारी कोल पति छोटेलाल कोल, उम्र 55 वर्ष, निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी
  3. चूणामणि कोल पिता छोटेलाल कोल, उम्र 45 वर्ष, निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी
  4. मूलचंद रावत पिता आनंद रावत, उम्र 20 वर्ष, निवासी बगहा थाना जमोड़ी जिला सीधी
  5. लाल कुमार रावत पिता रामलाल रावत, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 12 बगैहा थाना जमोड़ी जिला सीधी
  6. सरदार कोल पिता मंझिला कोल, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम गांधी ग्राम थाना जमोड़ी जिला सीधी
  7. मनऊ कोल पिता छोट्टा कोल, उम्र 60 वर्ष, निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी
  8. कुमरिया संवत पति मुन्ना रावत, उम्र 49 वर्ष, निवासी निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी
  9. रामराज रावत पिता वैशाखू रावत, उम्र 30 साल, निवासी पडखुडी थाना जमोडी जिला सीधी
  10. जमुना कोल पिता मुडिया कोल, उम्र 60 साल, निवासी ग्राम बाघड थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी
  11. मुन्नी बैस ( रीवा के अस्पताल में भर्ती थे। इनकी पूरी डिटेल नहीं मिली है।)
  12. छोटे कोल (रीवा के अस्पताल में भर्ती थे। इनकी पूरी डिटेल नहीं मिली है।)
  13. ममता कोल (रीवा के अस्पताल में भर्ती थे। इनकी पूरी डिटेल नहीं मिली है।)

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *