Breaking
23 Dec 2025, Tue

सिवनी। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर के डूंडासिवनी क्षेत्र स्थित व परमहंसी झोतेश्वर में ब्राम्हण कुमारों का यगोपवित संस्कार गुरुवार को संपन्न हुआ।

जिला मुख्यालय में जिला ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में गुरुवार 26 जनवरी बसंत पंचमी को पूजन अर्चन वंदन के साथ ही ब्राह्मण बटुको का यज्ञोपवीत संस्कार ,कंर्ण छेदन स़स्कार, एवं लेखनी पूजन किया गया।

इसी प्रकार झोतेश्वर में केवलारी से सागर तिवारी, चिराग तिवारी, सुभाष दुबे, गौरी शंकर महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। मौके पर केवलारी से शिवमूरत तिवारी, संजय तिवारी, भरोस दुबे सरेखा आदि मौजूद थे।

सिवनी में यज्ञोपवीत संस्कार हेतु ब्राह्मण बटुक बालकों में तनिष्क दुबे पिता अनिल दुबे बंडोल, अभय राज पाठक पिताश्री जय पाठक भगवती नगर सिवनी, धीरज तिवारी पिताश्री जगदीश तिवारी ग्राम पखारा, श्रेष्ठ तिवारी बारापत्थर सिवनी, अतुल चौबे पिता शिव शंकर चौबे बरघाट, अक्षय दुबे पिता विजय दुबे छपारा, राजीव अवस्थी पिता युधिष्ठिर प्रसादअवस्थी नवनीत कॉलोनी सिवनी, संजीव अवस्थी नवनीत कॉलोनी सिवनी, संदीप उपाध्याय पिता जगन्नाथ प्रसाद उपाध्याय दिघोरी, कान्हा शर्मा S/O राजेश शर्मा (बारापत्थर), सिध्दार्थ तिवारी S/O स्व. श्री दीपक तिवारी (सिवनी) आदि का यज्ञोपवीत जनेऊ संस्कार हुआ।

मां कात्यायनी मंदिर ग्राम हथनापुर

मां कात्यायनी मंदिर ग्राम हथनापुर बसंत पंचमी के सुअवसर पर 3 बटुक ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया।
1. बटुक ब्राह्मण ऋषित पाठक
पिता राजेश पाठक,माता श्रीमति मेघा पाठक।
2. बटुक ब्राह्मण निशांत मिश्रा
पिता किशन मिश्रा,माता रोशनी मिश्रा (सिंघोडी)।
3. बटुक ब्राह्मण प्रशांत दुबे
पिता स्व.श्री तुलसीराम दुबे,माता श्री मति रेखा दुबे।

बसंत पंचमी के सुअवसर पर 3 बटुक ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया।
1. बटुक ब्राह्मण ऋषित पाठक
पिता श्री राजेश पाठक जी,माता श्रीमति मेघा पाठक जी।
2. बटुक ब्राह्मण निशांत मिश्रा
पिता श्री किशन मिश्रा जी ,माता रोशनी मिश्रा जी(सिंघोडी)।
3. बटुक ब्राह्मण प्रशांत दुबे
पिता स्व.श्री तुलसीराम दुबे जी,माता श्री मति रेखा दुबे जी।

इस अवसर पर सिवनी जिला ब्राह्मण समाज के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य, नगर एवं विकास खंड संगठनात्मक इकाइयों के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला ब्राह्मण समाज के समस्त अनुषांगिक संगठन-युवा शाखा, महिला शाखा, परशुराम वाहिनी, के समस्त पदाधिकारी सदस्य तथा विप्र समाज उपस्थित रहे।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *