धर्म मध्य प्रदेश सिवनी

गीता भगवान का सस्वर वाणी स्वरूप है : ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप

सिवनी। श्रीमद्भगवद्गीता दुख की निवृत्ति कर परमानंद की प्राप्ति कराती है। उक्त आशय के उद्गार अनंत श्री विभूषित ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के विशेष कृपा पात्र शिष्य- गीता मनीषी पूज्य ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप जी के मुखारविंद से नि:सत हुये। गीता जयंती के उपलक्ष में ,गीता पराभक्ति मंडल के तत्वावधान में ,आयोजित पांच दिवसीय प्रवचन माला के प्रथम दिवस, पूज्य ब्रह्मचारी जी के पावन सानिध्य में भव्य शोभा यात्रा- गीता परा भक्ति मंडल महासचिव- राम बघेल के निवास ,भैरोगंज से निकाली गई। शोभा यात्रा का समापन परतापुर रोड भैरोगंज के मैरिज लान प्रवचन पंडाल में हुआ।

पूज्य ब्रह्मचारी जी ने प्रथम दिवस के प्रवचन में श्रीमद्भागवत गीता का महत्व बताते हुए कहा कि, कुरुक्षेत्र में 5000 साल पहले ,भगवती ने भगवान के मुख से, शब्दमय गीता रूपी अवतार लिया था। महाभारत युद्ध के प्रारंभ में कौरव और पांडव सेना के बीच खड़े अर्जुन ने युद्ध के लिए तैयार अपने सगे संबंधी बंधुओं पूज्य जन को देखा तब उसके मन में मोह और शोक उत्पन्न हुआ। युद्ध से विमुख अर्जुन के मोह और शोक को दूर करने उनके मित्र सारथी बने भगवान श्री कृष्ण ने आत्मविद्या का उपदेश दिया। गीता उपदेश के रूप में साक्षात श्री नारायण ने अर्जुन को उपदेश देकर ब्रह्म विद्या का ज्ञान दिया। गीता अध्याय 5 के कर्म सन्यास योग* पर केन्दित प्रवचन का प्रारंभ करते हुए ब्रह्मचारी जी ने गीता के श्लोकों के गूढ़ रहस्य का सरल आध्यात्मिक निरूपण करते हुए कहा कि , जो परमानंद स्वरूप है, वही कृष्ण है , गीता से दुख की निवृत्ति तथा परमानंद की प्राप्ति होती है। हास परिहास के लौकिक दृष्टांत देते हुए ब्रह्मचारी जी ने कहा कि जो वास्तव मैं सरल होकर परमात्मा की शरण में जाता है, वही गीता रूपी दुग्ध का अमृत पान कर मोक्ष प्राप्त करता है। आज श्रीमद् गीता सत्संग महोत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में गीता प्रेमी श्रद्धालु नर- नारी उपस्थित रहे।

आयोजन समिति अध्यक्ष- पंडित सनत कुमार उपाध्याय, संयोजिका- श्रीमती ममता बघेल, संगठन मंत्री – करतार सिंह बघेल ,उपाध्यक्ष सुदेश देवकाते ,साधना राजपूत ,पंडित बलराम दुबे ,श्रीमती हेमलता तिवारी ने समस्त गीता प्रेमी श्रद्धालु नर नारियों से आगामी 8 दिसंबर तक दोपहर 3:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक गीता सत्संग प्रवचन माला श्रवण का पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आग्रह किया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *