test
Breaking
16 May 2026, Sat

जिले में फिर कोरोना पकड़ रहा रफ्तार, रहे सतर्क, 5 नए मरीज समेत आंकड़ा पहुँचा 1363

सिवनी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि केवलारी विकासखण्ड के ग्राम धानागाड़ा में 1, कुरई में 2 तथा लखनादौन में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज सहित कुल 05 नये पॉजिटिव केस मिले है। वही 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल  42648  संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1363 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1300 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 49 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 45 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *