test
Breaking
9 Apr 2026, Thu

खेत में महिला के ऊपर गिरा बिजली का तार, आज हुई मौत

https://youtu.be/EyigAi_qJLw

विज्ञापन

सिवनी। विकासखंड घंसौर अंतर्गत किंदरई थाना क्षेत्र के गांव बखारी माल (धूमामाल) में 45 वर्षीय महिला के ऊपर बिजली का तार गिर जाने से खेत में काम कर रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी जहां उसका उपचार के बाद बुधवार को सुबह निधन हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बखारी मॉल निवासी यमुना बाई पति चन्नूलाल सैयाम (45) 2 सितम्बर को स्वयं के खेत में कृषि कार्य कर रही थी। धान की निदाई कार्य के दौरान खेत के ऊपर से गुजरी बिजली का तार टूट कर यमुनाबाई के ऊपर गिर गया। जिसके चलते यमुनाबाई 90% झुलस गई। वही गांव बखारी माल से घंसौर मुख्य मार्ग के बीच लगभग 5 किलोमीटर सड़क मार्ग अत्यधिक कच्चा होने के कारण गंभीर रूप से झुलसी यमुना बाई को गांव से मुख्य रोड तक लाने के लिए वाहन की बजाय खाट से लाया गया।

घंसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। जहां महिला का उपचार जारी था। इसके साथ ही कुछ आराम लगने पर परिजन यमुनाबाई को घर लेकर आ गए। जहां बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए घंसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर भारती सोनकेसरिया भी निकल गई है। इस मामले में ग्रामवासियों ने बताया कि मार्ग खराब होने के कारण गांव के मरीजों को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वही ग्रामवासियों ने बिजली कार्य में लापरवाही बरतने वाले पर शीघ्र ही कार्यवाही किए जाने की भी मांग की है।

ग्रामवासियों में राजेश मरावी, राजकुमार, अर्जुन वर्मा, तुलसीराम, तोलाराम, नंद कुमार, संदीप आदि ने बताया कि गांव से घंसौर रोड से मिलने वाली सड़क लगभग 5 किलोमीटर है, लेकिन आज तक यह सड़क पक्की नहीं बनाई गई है। इस मामले में वन विभाग का कहना है कि मार्ग जहां से गुजरा है उसमें वन विभाग का कुछ हिस्सा आता है। इन सबके चलते पक्के मार्ग निर्माण बाधा बना हुआ है।

ग्रामवासियों ने बखारी माल से घंसौर सड़क मिलने वाली उक्त मार्ग को शीघ्र ही पक्की पक्के मार्ग में तब्दील किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही किंदरई थाना प्रभारी संतोष धुर्वे ने बताया कि बिजली करंट से मृत महिला का मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही भी जारी है। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *