test
Breaking
1 Jun 2026, Mon

2800  लीटर महुआ लाहन एवं  80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद

सिवनी। कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं निर्माण के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी जितेन्द्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में गुरुवार 18 फरवरी को ग्राम धारना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेहरई , उमरवाडा,नांदी सलंग टोला क्षेत्र के नाले एवं तालाब किनारे तथा जंगल में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के अड्डों को नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान मिट्टी के मटकों ,प्लास्टिक के डिब्बों और ड्रमों में लगभग 2800 लीटर महुआ लाहन एवं 80 लीटर महुआ निर्मित हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर नष्ट की गई। कार्यवाही में 3 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी हसनलाल गोहिया, वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक खुशबू प्रिया मरावी, आबकारी उपनिरीक्षक राजेश सिंघल, आबकारी आरक्षक संतराम मरावी,मुकेश अहिरवार, आनन्द मरावी, सतीश उइके, विशालराव चौबितकर उपस्थित रहे।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *