सिवनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वी.डी शर्मा मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के नेतृत्व में संपन्न हुई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में स्वतंत्रता के 75 वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश भर में 25 अगस्त से 2 अक्टूबर तक वृहद वृक्षारोपण हेतु हरा-भरा मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत तीन चरणों में 7500000 पौधा रोपण करने का निर्णय लिया था
वृक्षारोपण अभियान हरा-भरा मध्य प्रदेश 25 अगस्त से 2 अक्टूबर तक होना है।
युवा मोर्चा के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में जनता को जोडऩे हेतु अधिक से अधिक पंजीयन करवाया जाएगा,सभी प्रमुख धार्मिक संस्थाओं सामाजिक संस्थाओं का पंजीयन निम्नलिखित माध्यमों से हरा-भरा मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत करवाया जाएगा , अधिक से अधिक संख्या में जनता को जोडऩे हेतु अधिक से अधिक पंजीयन करवाया जाएगा सभी प्रमुख धार्मिक संस्थाओं सामाजिक संस्थाओं का पंजीयन निम्नलिखित माध्यमों से हरा-भरा मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत करवाना है।
दक्षिण मंडल के अध्यक्ष ऋषभ चौरसिया बताया गया कि सिवनी में हमारे द्वारा तीन चरणों में करीब डेढ़ से दो लाख पौधे लगाने का प्रयास है जिसमें शहर के प्रमुख वरिष्ठ,समाजिक कार्यकर्ता,एनजीओ,महिला समाजसेवी संगठन सभी के सहयोग से ही हम अपने कार्य को सफल कर पाएंगे एवं हमारे द्वारा पौधरोपण हेतु प्राकृतिक स्थल,विद्यालय,अस्पताल,व अन्य सरकारी भवन आदि चिन्हित किए जाएंगे मंडल ब्लॉक स्तर पर पौधरोपण हेतु आंगनवाड़ी पंचायत भवन इत्यादि को चिन्हित किए अभियान किए जाएंगे।
इसी तारतम्य में हरा-भरा मध्य प्रदेश वृक्षारोपण मध्य प्रदेश अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी ऊर्जावान जिला के अध्यक्ष युवराज सिंह राहगडाले, नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष ऋषभ चौरसिया के नेतृत्व में हरा-भरा मध्य प्रदेश वृक्षारोपण के अभियान का के तहत मोक्षधाम रोड व रेलवे स्टेशन परिसर के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे, विवेकांनद वार्ड के पार्षद राजू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित ठाकुर, जिले के मंत्री व मंडल प्रभारी लवकेश त्रिवेदी, मोर्चा के नगर के महामंत्री ऋतिक तिवारी, नगर उपाध्यक्ष शोभित शानू त्रिपाठी, अनमोल अवधिया नगर मंत्री राहुल शर्मा, रिसर्च एवं पॉलिसी के प्रभारी अर्पण जैन, सोशल मीडिया के सह प्रभारी रौनक अग्रवाल,अंश सोनी, वत्सल नागलकर सहित कार्यकर्त्ता की गरिमय उपस्थित रही।



— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।