सिवनी। सीधी में बस दुर्घटना को बीते अभी 2-3 दिन नहीं हुए हैं कि बसों में क्षमता से अधिक सवारी भरी जाने, खटारा बसों का सड़कों पर दौड़ना बदस्तूर जारी है। नैनपुर में गुरुवार को एक और बस दुर्घटना हो गई यहां 2 दिन पहले ब्याही बेटी को ससुराल से विदा कराकर लाने निकले परिजन हादसे का शिकार हो गए। बस बुक कर क्षमता से अधिक 50 लोग इसमे सवार थे। गुरुवार दोपहर बम्हनी थाना के गांव अमझर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार नैनपुर के चमरवाही गांव के रतनूलाल मरावी ने दो दिन पहले बेटी की शादी चरगांव छिछारी गांव में की थी। मरावी परिवार के सदस्यों ने बेटी को शादी के बाद पहली बार मायके लाने के लिए नैनपुर की जयसवाल कंपनी की बस mp5पी 0321 को बुक किया था। दोपहर को बस इससे करीब 50 लोग रवाना हुए। कुछ देर बाद ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में शिवप्रसाद की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे में अनीता 30, सोनम नंदा 21, रिया मरकाम 19, अहिल्या मरावी 25, राम मरावी 70, सेजल उइके 14, राधिका उइके 16, मंतो बाई 60, सुलोचना मरावी 30, ग्यारसी मरावी 60, सरोज मरावी 40, फुलमा बाई 40, अमर मरकाम 40 घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए बम्हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।