test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

छपारा : सर्व धर्म प्रार्थना का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया आयोजन

सर्व धर्म के लोग प्रार्थना में हुए शामिल

छपारा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज बुधवार को किया गया है। जिसको लेकर कांग्रेस ब्लॉक स्तर में भी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम के तहत छपारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने सर्व धर्म प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर जयकेश सिंह के प्रतिष्ठान में आयोजित किया इस कार्यक्रम में सर्व धर्म के लोग शामिल हुए जहां इस कार्यक्रम में केवलारी के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उन्होंने सनातन धर्म ईसाई मुस्लिम और सिख धर्म के लोग भी इसमें शामिल हुए। जिन्हें साल श्रीफल भेंट कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उन्होंने सर्व धर्म प्रार्थना कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी। जिस पर उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई है जिसके तहत यह पूरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। और वर्तमान में देश के जो हालात हैं उस को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है। जिसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं में पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने इस कार्यक्रम के तहत ऊर्जा फूखी है।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर जयकेश सिंह, पूर्व विधायक रमेशचंद जैन गुलाब साहू जिला उपाध्यक्ष आरिफ पटेल जिला उपाध्यक्ष, सिहाब खान, रमेश चौहान आनंद नारायण तिवारी अंबर पाटर नितिन जैन सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी इसमें शामिल हुए।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *