test
Breaking
21 Apr 2026, Tue

जंगल में लकड़ी बीनने गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला

सिवनी। कुरई वन परिक्षेत्र के बेलपेठ के जंगल में लकड़ी बीनने गए एक युवक सोनू बरमैया के ऊपर एक तेंदुए ने अचानक पीछे से आकर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है युवक तेंदुए के हमले से घबराया नही बल्कि तेंदुए का डट कर सामना करता रहा। और युवक सूझबूझ अपनाते हुए तेंदुए के हमले से बचता रहा। और इसी बीच युवक ने शोर मचा कर पास मौजूद लोगों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। और फिर घायल युवक को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जंहा पर घायल युवक का इलाज जारी है। वही वन विभाग के अधिकारियों ने इस घटना कि पुष्टि की है। और वन विभाग द्वारा घायल युवक को इलाज खर्च के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *