test
Breaking
31 May 2026, Sun

जनता नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से कालका चंद्रवंशी की मौत

सिवनी। डूंडासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसों में वृद्धि बनी हुई है। बीते 3 दिन में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की असमय ही मौत हो गई।

बुधवार की रात्रि में सिवनी से कटंगी मार्ग में पैदल 58 वर्षीय कालका चंद्रवंशी अपने घर की ओर जनता नगर जा रहे थे। तभी रोड में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से कालका की मौके पर ही मौत हो गई। आने जाने वाले राहगीरों के द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को व डूंडासिवनी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *