test
Breaking
15 Apr 2026, Wed

छपारा में युवकों के बीच मारपीट, 3 पर मामला पंजीबद्ध

सिवनी। छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को युवकों के बीच किसी बात को लेकर कमेंट किए जाने पर वाद-विवाद हो गया। जिस पर कुछ लोगों ने एक युवक की जहां पिटाई कर दी वहीं उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। युवक की रिपोर्ट पर छपारा पुलिस ने 3 युवकों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

छपारा थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को छपारा निवासी दानिश व अन्य द्वारा किसी बात पर कमेंट किए जाने से छपारा के युवक मयंक, साहिल व सुमित ने दानिश के साथ मारपीट किया। व बाइक को क्षति पहुंचाई। दानिश की रिपोर्ट पर छपारा पुलिस ने मयंक, साहिल व सुमित के खिलाफ मारपीट का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं घायल दानिश का छपारा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *