Breaking
22 Feb 2026, Sun

सड़क दुर्घटना में जीजा की मौत साला गंभीर, आदिवासी कार्यक्रम में पहुंचे थे बाइक चालक

सिवनी। धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साजपानी में एक बाइक में सवार होकर जा रहे जीजा-साले को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जीजा की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं साला गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी लाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। धनोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व आदिवासी कार्यक्रम में धनोरा थाना क्षेत्र के गांव थावरी निवासी सुनील पिता दमड़ी लाल उइके (23) अपने भाई दिनेश व एक अन्य के साथ बाइक मोटर साइकल क्रमांक एमपी 22 एमएम 2004 से धनोरा में आयोजित आदिवासी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सुनील बाइक से अकेले घंसौर गांव खुदुर पहुंचा। वहां रहने वाले जीजा कबित के साथ जीजा-साले दोनों बाइक से गांव थावरी जा रहे थे। इसी बीच जब उनकी बाइक धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव साजपानी पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जीजा की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल सुनील उइके का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *