test
Breaking
13 Jun 2026, Sat

कहानी : अंतिम श्रावण सोमवार में हुआ द्वादश ज्योतिर्लिंग अभिषेक

https://youtu.be/LjSfBTRv8y0

सिवनी/कहानी। पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवार को प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्थानीय श्री राम मंदिर कहानी मैं श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव अभिषेक का आयोजन संपन्न कराया गया कांवड़ यात्रा के माध्यम से भक्तों के द्वारा मां वैनगंगा से पवित्र गंगाजल पैदल कावड़ के माध्यम से यह जल कहानी पहुंचा था। इसी जल से श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग अभिषेक संपन्न हुआ।

श्री राम मंदिर वाले बाबा जी की प्रेरणा एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से यह धार्मिक अनुष्ठान प्रति वर्ष अनुसार ऐसे ही संपन्न होता चला आ रहा है सावन के प्रारंभ से ही स्थानीय श्री राम मंदिर कहानी में अखंड रामायण पाठ एवं श्री शिव अभिषेक का आयोजन प्रतिदिन संपन्न होता है अलग-अलग यजमान ओ के माध्यम से मुख्य पुजारी संतोष उपाध्याय एवं मंदिर के पुजारी अभिषेक पाठक के सानिध्य में पूजन कार्य संपन्न हो रहा है रक्षाबंधन के दिन अंतिम मानस पाठ संपन्न होने के बाद कजलियां को महाप्रसाद भोग भंडारा का आयोजन संपन्न कराया जावेगा जिसमें समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तों को सादर आमंत्रित किया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *