test
Breaking
31 May 2026, Sun

सड़क दुर्घटना में इंजीनियर देवेंद्र घायल

सिवनी। प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों की मॉनिटरिंग कार्य के तहत एजेश कंपनी में कार्यरत 34 वर्षीय इंजीनियर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घायल को उपचारार्थ जिला अस्पताल सिवनी भर्ती किया गया जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने लापरवाही पूर्वक कार चालक पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 20 खूंट बरघाट निवासी देवेंद्र टेम्भरे पिता युवराज सिंह (34) अपने घर खूंट बरघाट से नगर पालिका सिवनी जा रहे थे। शनिवार सुबह लगभग 9.45 बजे वे अपनी बाइक क्रमांक एमएच 49 ए 8894 से जब वे सेलुवा घाटी से गुजर रहे थे तभी सामने से आ रही एक बस और वही बाइक के पीछे से एक कार चालक द्वारा ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया।

इसी दौरान देवेंद्र की बाइक को टक्कर लगा और वह सड़क पर गिर गए। वही कार चालक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से जा टकराया। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *