Breaking
20 Dec 2025, Sat

रणजी के फाइनल में मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम ने 88 साल में रचा जीत का इतिहास

सिवनी। रणजी के फाइनल में मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम ने मुंबई को बुरी तरह हराया। मध्यप्रदेश ने मुंबई को 6 विकेट से हराकर ट्राफी जीती। 88 साल के रणजी के इतिहास में यह पहली बार है, जब ट्रॉफी मध्यप्रदेश आएगी। 23 साल पहले हम फाइनल में तो पहुंचे थे, लेकिन कर्नाटक से हार का सामना करना पड़ा था।

मध्यप्रदेश ने मुंबई को 6 विकेट से हराकर ट्राफी जीती। मुंबई की जिस टीम को मध्यप्रदेश के लड़कों ने मात दी, वो इंटरनेशनल और IPL प्लेयर्स से सजी थी। 8 प्लेयर इंटरनेशनल तो 1 प्लेयर IPL खेल चुक है, जबकि हमारे यहां का कोई भी प्लेयर इंटरनेशनल लेवल पर कभी नहीं खेला। सिर्फ दो खिलाड़ी ही आईपीएल खेले। मुंबई के प्लेयर्स की औसत उम्र 25 से कम है, MP के प्लेयर्स 25+ हैं, यानी मुंबई के पास प्लेयर्स जरूर बड़े लेवल के हों, लेकिन अनुभव अपना काम कर गया। वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्रिकेट इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल की प्रशंसा की।

मध्य प्रदेश की टीम ने मुंबई की टीम को फाइनल में हराकर रणजी ट्रॉफी पहली बार अपने नाम कर ली है। इससे गदगद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई देते हुए कहा कि पूरी टीम का भोपाल में भव्य स्वागत होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्रिकेट टीम की टीम पर कहा कि मन गदगद और प्रसन्न है। भाव विभोर है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *