test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

मकर संक्रांति में बढ़ी ठंड, अधिकांश ने घरों में किया स्नान, नदियों में भीड़ नदारद

सिवनी। इस साल 14 जनवरी और 15 जनवरी दोनों ही दिन पुण्यकाल और स्नान, दान का मुहूर्त बना है। मध्य प्रदेश सिवनी जिले गत दिवस हुई ओलावृष्टि बारिश के चलते मकर संक्रांति पर्व के दिन ठंड ने भी अपना जोर दिखाया है। कोरोनावायरस के चलते जहां मेला, भीड़भाड़ पर प्रतिबंध है वही लोगों ने अपने घरों में ही स्नान कर पूजन पाठ किया।

पंडित राघवेंद्र शास्त्री ने बताया कि मकर संक्रांति पर इस बार शत्रुओं का हनन होगा और बाधाएं नष्ट होंगी। पानी में गंगाजल, तिल और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर स्नान कर लें पुण्य प्राप्त होगा। मकर संक्रांति पर सूर्य और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।

इस साल 14 जनवरी और 15 जनवरी दोनों ही दिन पुण्यकाल और स्नान, दान का मुहूर्त बन रहा है। उत्तरायण काल में संक्रांति का शुभ मुहूर्त शुकवार, 14 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *