test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

लाइव कार्यक्रम में दी महिला जागरूकता की जानकारी

सिवनी। थाना कुरई में महिला जागरूकता अभियान सम्मान का कार्यक्रम रखा गया। कुरई की राजकुमारी सिंगोतिया ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा ऑनलाइन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें कुरई थाना प्रभारी मनोज गुप्ता द्वारा कुरई के सभी वार्डों की महिलाओं को बुलाकर एएसआई दामिनी हेडाऊ द्वारा महिला जागरूकता के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिबाला काकोडिया एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहे। जहां पुलिस विभाग द्वारा सभी को इस कार्यक्रम की लिंक दी गई थी जिससे सभी उपस्थित जनों द्वारा मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम को सभी ने देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *