test
Breaking
29 Jun 2026, Mon

530 लीटर महुआ लाहन जप्त कर किया गया नष्ट

सिवनी। कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही सतत जारी है।

इसी क्रम में मंगलवार 28 दिसम्बर को जिला आबकारी अधिकारी जितेन्द्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में वृत शहर अन्तर्गत ग्राम बामनदेही में नाले के किनारे दबिश देते हु ए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 02 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दबिश कार्यवाही में कुल 530 लीटर महुआ लाहन जप्त कर सेम्पल निकालकर शेष महुआ लाहन निर्मूल्य होने से मौके पर नष्ट कराया गया।

कार्यवाही के दौरान वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक रविन्द्र लिल्हारे, आबकारी आरक्षक किशोर कुमार गुप्ता , सुरेन्द्र कुमार तिवारी एवं विशाल राव चौबीतकर उपस्थित रहे।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *