Breaking
11 Feb 2026, Wed

राम मंदिर में हुआ श्री सियाराम विवाह महोत्सव का आयोजन

सिवनी। श्री सियाराम विवाह महोत्सव बीते दिवस 8 दिसंबर को नगर के ह्रदय स्थल शुक्रवारी चौक स्थित राम मंदिर में श्री सियाराम विवाह महोत्सव सनातनी परंपरागत रूप से मनाया गया। सिवनी के इतिहास में पहली बार इस प्रकार सियाराम विवाह का महोत्सव सार्वजनिक रूप से सर्वप्रथम इसी वर्ष भक्तों के सभी धर्म प्रेमियों संग महोत्सव के रंग में सम्मिलित किया गया।

प्रभु श्री राम मंदिर शुक्रवारी सिवनी की सुन्दरकांठ समिति के संरक्षण में सियाराम विवाह महोत्सव कार्य पूर्ण किया गया, जिसे शहर में लाइव प्रसारण के माध्यम से भी दिखाया गया। इसी के साथ-साथ सुन्दरकांठ समिति राम मंदिर के द्वारा आव्हान किया गया है कि आने वाले विगत वर्षों में श्री सियाराम विवाह महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया जायेगा।

श्री सुन्दरकंठ समिति के सभी सदस्यों द्वारा विशेष सहयोग के लिये, जिला पुलिस प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन, सभी मंदिर समिति का,  रंगोली बनाने के लिए सभी बहनों, गौतम डिजिटल एडवरटाइजिंग, सियाराम के प्रतिरूप में सम्मिलित सीता राम जी सभी भक्तों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। कोरोना जैसी महामारी से सिवनी की रक्षा करे, इन्ही कामनाओं के साथ सभी के सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया गया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *