सिवनी। नए कृषि कानून बिल को लेकर किसानों का विरोध और समर्थन चल रहा है। दिल्ली में बड़ी संख्या में कृषि कानून बिल को लेकर विरोध में किसान जहां बैठे हुए हैं, वहीं सिवनी जिले के किसान भी कृषि कानून बिल के विरोध में हैं और दिल्ली में चल रहे आंदोलन में वह अपनी सहभागिता देने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में किसान निकले।
रविवार को सुबह लगभग 10 बजे बड़ी संख्या में किसान पलारी से बस में सवार होकर जबलपुर पहुंचेगे इसके बाद ट्रेन से सभी दिल्ली पहुचेंगे।
विकासखंड केवलारी के राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ सिवनी के प्रीतम ठाकुर, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के संभागीय महामंत्री रमाशंकर पटेल व जिला उपाध्यक्ष राजेश सोलंकी समेत अनेक किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि सिवनी जिले से लगभग 3 से 4 हजार किसानों का जत्था दिल्ली के लिए निकल रहा है सभी किसान दिल्ली पहुंचकर नए कृषि कानून बिलों के विरोध में बैठे किसानों के समर्थन में वहां अपनी सहभागिता देंगे किसानों ने किसानों ने कृषि कानून बिल का विरोध किया है। पलारी के पत्रकार विष्णु शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह जिला सिवनी राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ सिवनी के पदाधिकारी दिल्ली में चल रही किसान आंदोलन को समर्थन देने भारी संख्या में किसानों के सहित पहुंच रहे हैं। जिसमें जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर रमा शंकर पटेल, राजेश सोलंकी, रवि ठाकुर, मेरा मुन्ना लाल विश्वकर्म पलारी, प्रदीप पप्पू पटेल खमरिया, धन सिंह ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, अब्दुर्रहमान जवी दुल्ला खान, सुख तारा आदि किसान अपने-अपने साधनों से आज सुबह 7:00 बजे दिल्ली आंदोलन में शामिल हुए। किसान तीन कृषि अध्यादेश को लेकर चल रही महाभारत में आज सिवनी जिला भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने दिल्ली पहुंच रहे हैं। सिवनी जिले के किसान खेती बाड़ी का काम करके आज इस आंदोलन में शुरुआत से लेकर सिवनी जिला की उपस्थिति हमेशा रही है।