test
Breaking
29 Jun 2026, Mon

नए साल में मिले 5, कोरोना के जिले में 32 एक्टिव केस

सिवनी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत 31 दिसम्बर को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सिवनी नगरीय क्षेत्र के कबीर वार्ड में 1, डूण्डा सिवनी में 1, कुरई विकासखण्ड के ग्राम रिड्डी में 1, ग्राम पिण्डकापार में 1 तथा बरघाट के ग्राम केकड़ई में 1 पॉजिटिव मरीज मिला है वहीं 6 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल  54311  संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1491 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1449  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के  32 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 28 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से किया जा रहा हैं।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *