सिवनी/कान्हीवाड़ा। सिवनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतो में से एक उपतहसील मुख्यालय कान्हीवाड़ा जो की सिवनी जनपद की सबसे बड़ी और धनोरा, कुरई जैसे विकासखंड मुख्यालय से भी अधिक जनसँख्या वाली ग्राम पंचायत मानी जाती है ।यंहा उपतहसील मुख्यालय और इसके क्षेत्र की आबादी का घनत्व भी अधिक है जिसमे लगभग 100 ग्रामो के लोगो का अपने निजी व्यावसायिक व् शासकीय कार्य से नितप्रतिदिन आवागमन होता है।यंहा जिले का एकमात्र केन्द्रीय सरकार का आवासीय शिक्षण संस्थान है। जंहाँ सम्पूर्ण जिले के छात्र छात्राएं अध्ययन रत हैं इसकें साथ ही एशिया का सबसे बड़ा मिटटी का बाँध संजय सरोवर परियोजना का अनुविभागीय मुख्यालय,वन परिक्षेत्र कार्यालय ,जिले का सर्वाधिक पुराना पुलिस थाना,जिले का पर्यटन स्थल मोगली की जन्मस्थली अमोदाग़ढ ,सहित अन्य शासकीय कार्यालय भी यंहाँ संचालित होते हैं।
क्षेत्र की जनता को अपने विकासखंड स्तर के छोटे छोटे कामों के लिए जिला मुख्यालय सिवनी आना जाना पड़ता है जिससे उनके दिन भर के कामकाज प्रभावित होते है और अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा उसमें व्यय हो जाता है।अगर कान्हीवाड़ा उपतहसील मुख्यालय को विकासखंड बना दिया जाता है तो क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाली धनराशि सीधे मुख्यालय को प्राप्त हो सकेगी जो की विकास की मुख्यधारा से सीधे जुड़कर विकास की नई इबारत लिखेगा ।इसके साथ ही कान्हीवाड़ा विकासखंड मुख्यालय बन् जाने से सभी शासकीय विभागों के मुख्यालय यंहा हो जाएंगे और सम्पूर्ण क्षेत्र के लोग इसका लाभ लेकर अपना समय ,श्रम और धन का अपव्यय होने से अपने आपको बचाकर अपने आर्थिक विकास का रास्ता प्रशस्त कर पाएंगे।कान्हीवाड़ा मुख्यालय सहित क्षेत्र के लोगों को रोजगार के नए नए अवसर उपलब्ध हो जायेंगे। वेसे भी कान्हीवाड़ा मुख्यालय और क्षेत्र के लिए अपने जिला मुख्यालय और विकासखंड मुख्यालय से 30 से चालीस पचास किलोमीटर की दुरी है जो की जिले के अन्य विकासखंड मुख्यालय और उसके क्षेत्र से अधिक कही जा सकती है।आजकल कान्हीवाड़ा को विकासखंड बनाये जाने की जो मांग जोर पकड़ रही है
इस काम के लिए स्थानीय व् क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि ईमानदारी से कान्हीवाड़ा व् क्षेत्र का विकास चाहते हैं तो उन्हें अपने व्यक्तिगत राग द्वेष को त्यागकर ,दलगत राजनीती से परे होकर एक जन आन्दोलन खड़ा करना चाहिए और अपनी मांग को मनवाकर विकासखण्ड बनाये जाने का स्वप्न साकार करना चाहिए।
जनप्रतिनिधियों की इच्छा शक्ति व् मजबूत इरादा हो तो कान्हीवाड़ा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात मिल सकती है या फिर वही ढाक के तीन पात ??
— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।