7 Feb 2026, Sat

विश्व की चेतना का कारण सनातन है :  स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज

सकल हिंदू समाज द्वारा हिंदू समरसता समागम का हुआ आयोजन

बरघाट। 1 फरवरी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बस स्टैंड बरघाट में हिंदू समरसता समागम सम्मेलन का आयोजन सकल हिंदू समाज द्वारा किया गया, जिसमें बरघाट क्षेत्र के विभिन्न धर्म और जातियों को मानने वाले धर्म प्रेमियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दी।

कार्यक्रम का प्रारंभ भारतीय संस्कारों के अनुसार मां भारती के पूजन और रविदास जयंती के उपलक्ष में संत शिरोमणि रविदास जी के छायाचित्र में पूजन अर्चन व गौ माता के पूजन के साथ प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों द्वारा वंदे मातरम गीत से की गई। इस दरमियान बरघाट नगर के सभी वार्डो से कलश यात्राएं निकालकर आयोजन स्थल तक पहुंची और उन्हें मां भारती के चरणों में कलश समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिसमें हर वार्ड से बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने कलश यात्रा में अपनी सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम में अनेकों धर्म और देश से संबंधित प्रस्तुतियां मंच के माध्यम से दी गई। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा अनेकता में एकता के संदेश के साथ-साथ अपनी संस्कृति को बचाने हेतु एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकारो ने भी धर्म और देश के प्रति अपनी प्रस्तुति मंच के माध्यम से दी।

मंच पर उपस्थित गुरुजी एवं अन्य अतिथियो का स्वागत व सम्मान समिति पदाधिकारीयो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित हिंदू समाज के सभी समाज प्रमुखों का आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा द्वारा एक एक पौधा भेटकर माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए स्वामी प्रज्ञानंद महाराज ने कहा कि पूरे विश्व को ज्ञान का प्रकाश देने का काम हिंदू धर्म के माध्यम से ही होता हैजिस दिन सनातन धर्म अपने स्थान से हिल जाएगा उस दिन पूरा विश्व प्रलय की चपेट में आ जाएगा। हिंदुत्व एक ऐसा विचार है जो सभी को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। जिन्होंने राष्ट्र को प्रथम माना उन्हें हमने भी देवता के तौर पर स्वीकार किया है देश को आजादी के लिए लड़ने वाले बिरसा मुंडा को हम भगवान के तौर पर पूजते हैं और वह हमारे हिंदू धर्म के प्रमुख स्तंभों में आते है। सभी जातियों को एक सूत्र में पिरोकर हिंदू धर्म और सनातन को जीवन देने की जिम्मेदारी हर हिंदू की है कि वह अपने संस्कारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचने का काम करें।

इसके पूर्व मंच पर उपस्थित कैलाश चंद  (मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ क्षेत्र प्रचार प्रमुख),
सरिता आंधवान  (संस्कृत भारती जिला संयोजक सिवनी) के द्वारा भी उपस्थित जन समुदाय को मार्गदर्शन दिया गया।

सम्मेलन के अंत में उपस्थित जनों व नगरवासियों का आभार व्यक्त किया गया, तत्पश्चात सभी ने भारत माता की आरती की। सभी धर्मावलंबियों के लिए प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन भी किया गया था, कुल मिलाकर यह आयोजन हिंदू चेतना को जागृत करने की दिशा में एक ठोस पहल है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *