सिवनी। नगर में रविवार को रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समाजिक जनों ने बाजे गाजे के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से निकल गई शोभायात्रा में शामिल हुए।

संत गुरु रविदास जी 15वीं शताब्दी के महान संत, समाज सुधारक और कवि थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों और जाति आधारित भेदभाव को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया।

क्रांतिकारी कार्यक्रमों के लिए अलग पहचान रखने वाले संत रविदास शिक्षा मिशन मंगली पेठ सिवनी के तत्वावधान में संत रविदास जयंती समारोह आयोजित है। इस अवसर पर रविवार दोपहर दो बजे से शराब बंदी लागू करने की मांग को लेकर बाजे गाजे के साथ रैली निकाली गई।  जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर डॉ अंबेडकर चौक पहुँची।

जहां संत रविदास जी के संदेश के साथ साथ शराब बंदी लागू करने की मांग की गई। रविदास समाज संघ जिला सिवनी के अध्यक्ष रघुवीर अहरवाल ने बताया कि देश के करोड़ों लोग शराब पीने से बर्बाद हो रहे हैं। इससे महिलाओं और बच्चों का जीना बहुत तकलीफदेह हो गया है। आए दिन शराबी लोग दुष्कर्म से लेकर लड़ाई झगड़े कर रहे हैं। पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों से दर्दनाक एक्सिडेंट होने से सैकड़ों लोग प्रतिदिन अपना जान से हाथ धो रहे हैं। वही अनेक लोग अपाहिज होकर जिन्दगी भर का दर्द झेल रहे हैं। शराब पीकर सड़क डांस करने वाले छेड़छाड़, लड़ाई झगड़े कर रहे हैं। कहीं तो दंगे भी हो रहे हैं। सड़क डांस में जोर शोर से बजने वाले डीजे की आवाज से आम लोगों को बहुत तकलीफ होती है। इस शोर से छोटे बच्चे और बुजुर्ग लोगों को कई प्रकार के रोग हो रहे हैं। डीजे की तेज आवाज से मकानों की दीवारों में कम्पन होता है जो बाद में दीवारों को कमजोर कर देता है। श्री अहरवाल ने आगे बताया कि इस रैली के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार में प्रदेश में शराब बंदी लागू करने की मांग की जाएगी।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *