सिवनी। नगर के कबीर वार्ड डूंडासिवनी केंद्रीय विद्यालय के समीप साईं नगर दिलबाग नगर में क्षेत्र की समस्त महिला मंडल साईं नगर, दिलबाग नगर, डूंडासिवनी के तत्वावधान में शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ है यहां कथा 31 अक्टूबर शुक्रवार को हवन पूजन महाप्रसाद के साथ संपन्न होगी। कथा के प्रथम दिन महिला मंडल ने बड़े ही धूमधाम से कलश यात्रा निकाली।
कथा के पहले दिन कथा व्यास पंडित दिनेश मिश्रा नंदीकेश्वर धाम सिवनी ने भागवत कथा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि मृत्यु को समझने से मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। जैसे राजा परीक्षित ने भागवत कथा सुनकर निर्भयता प्राप्त की, वैसे ही भागवत कथा हर व्यक्ति को निर्भय बनाती है व अभय व अमृत प्रदान करती है।
पं. दिनेश मिश्रा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परमहंसों की संहिता है। भागवत कथा हृदय को जागृत करती है और मुक्ति का मार्ग दिखाती है। अधिक मास में इस कथा के श्रवण का विशेष महत्व है। यह कथा भगवान के प्रति प्रेम उत्पन्न करती है। उन्होंने कहा कि यह ग्रंथ वेद और उपनिषद का सार है। यह कथा रूपी अमृत देवताओं को भी दुर्लभ है।
25 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार-कपिलोपाख्यान, भगवान के अवतारों का वर्णन, 26 अक्टूबर 2025 रविवार-जड़भरत, अजामिल उपाख्यान, प्रहलाद चरित्र, 27 अक्टूबर सोमवार-वामन अवतार, श्रीराम कथा, श्री कृष्ण जन्म, 28 अक्टूबर 2025 मंगलवार- श्री नन्दोत्सव, श्री कृष्णलीला, गोवर्धन पूजन, 29 अक्टूबर 2025 बुधवार-रासलीला, उधव चरित्र, श्री कृष्ण रुकमणी विवाह, 30 अक्टूबर 2025 गुरुवार-श्री सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, 31 अक्टूबर 2025 शुक्रवार-हवन पूजन, महाप्रसाद के साथ कथा विश्राम लेगी।





ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

