Breaking
13 Feb 2026, Fri

सिवनी। पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के निर्देशन में यातायात पुलिस सिवनी द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना यातायात के द्वारा निरंतर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं।

विगत दो दिवसों में 155 वाहनो पर कार्यवाही – थाना यातायात के द्वारा विशेष अभियान के तहत विगत दो दिवस में कुल 155 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई एवं 97400=00 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया । उक्त कार्यवाही में 11 ऐसे वाहन जिसमें फिटनेस नहीं होना पाया गया उनके विरुद्ध फिटनेस संबंधी धाराओं में कार्रवाई करते हुए कुल 28000 का जुर्माना लगाया गया। वाहन क्रमांक MP-22 H-1475 पर फिटनेस सहित बीमा ना होने के कारण कार्रवाई करते हुए कुल ₹10000 का जुर्माना किया गया

जिले की कुल कार्यवाही – विशेष अभियान के तहत जिला सिवनी में यातायात थाना सहित कुल 327 वाहनों पर कार्यवाही की जाकर कुल 164000-00 रुपए जुर्माना वसूल किया गया हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *