अधिकारी एसी में, मरीजों को नहीं मिल रही कूलर की ठंडी हवा

जिला अस्पताल के वार्ड में बंद पड़े कूलर, चालू कूलरों में नहीं है पानी, गर्मी में हलाकान हो रहे मरीज व परिजन

सिवनी। अधिकारी अपने कक्ष में एसी की ठंडी हवा खा रहे है, इधर मरीजों को कूलर की हवा तक नसीब नहीं हो रही है। यह हाल ४०० बिस्तरों वाले इंदिरा गांधी जिला अस्पताल के हैं। यहां स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए वार्डोंं में भती हो रहे मरीज गर्मी और गर्म हवाओं के थपेडा़ें के कारण और अधिक हलाकन हो रहे हैं। साथ ही मरीजों के परिजनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन मरीजों, परिजनों को हो रही दिक्कतों को दूर करने कदम नहीं उठा रहा है।

बंद पड़े हैै वार्ड के कूलर – जिला अस्पताल के कई वार्ड में कूलर बंद और खुले पड़े हैं। जिला अस्पताल के अधिकारियों की लापरवाही और कूलर नहीं चलने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के आइसोलेशन और मेल मेडिकल वार्ड की हालत बेहद खराब है। यहां कूलर बंद होने और प्रबंधन की लापरवाही के कारण मरीजों की स्थिति और गंभीर हो रही है। वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि गर्मी इस समय चरम पर है। ऐसे मेेंं कूलर चालू नहीं हैं। इससे मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। वार्ड की दीवारों पर गंदगी के साथ रखरखाव की कमी के कारण भी परेशानियां बढ़ रही है।

फुल चल रहे वार्ड – इस समय तेज गर्मी पडऩे के कारण लोग विभिन्न संक्रमक बीमारियों से पीडि़त है। सबसे ज्यादा उल्टी-दस्त और पेट से संबंधित बीमारियों से पीडि़त मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादा बीमार मरीजों को वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं विभिन्न हादसों में घायल मरीज भी उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे वार्ड के पलंग कम पडऩे लगे है। पलंग मरीजों से भर जाने के बाद और अधिक मरीजों के आने पर उन्हे फर्श पर लेटाकर उपचार किया जा रहा है। वार्ड में मरीजों की संख्या बढऩे के कारण गर्र्मी और अधिक बढ़ रही है। वहीं कूलर नहीं चलने से मरीजों और उनके परिजनों को बैचेनी हो रही है। मरीजों और परिजनों ने बताया है कि कुछ वार्ड में कूलर तो चल रहे हैं लेकिन उनमें पानी नहीं है। ऐसे में वे ठंडी हवा के स्थान पर गर्म हवा फैंक रहे हैं। एक परिजन ने बताया है कि कूलर टूटे हुए हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अफसरों का इस ओर से कोई ध्यान नहीं है। इससे मरीजों की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही कूलर की मरम्मत और वार्ड की साफ-सफाई सुनिश्चित की कराने की मांग की है ताकि मरीजों को राहत मिल सके। 

अस्पताल में अव्यवस्था पर मरीजों ने सुनाई पीड़ा – हाथ में फै्रक्चर है। कल ही ऑपरेशन हुआ है। सर्र्जिकल वार्ड में कूलर हैं लेकिन इसमें पानी नहीं भरा जा रहा है। मरीज और परिजन परेशान हैं। गर्मी के कारण सभी को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अरविंद जंघेला, मरीज

अस्पताल के वार्ड में कूलर गर्म हवा दे रहे हैं। इस समय गर्मी बहुत अधिक पड़ रही है। इसके बाद  भी वार्ड में मरीजों की सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिम्मदार भी अनजान बने हुए हैं। शिवम धुर्वे, मरीज

रीड की हड्डी का ऑपरेशन होने के बाद अस्पताल के वार्ड में भर्ती हूं। वार्ड में पंखे औैर कूलर है लेकिन कूलर पानी के बिना ही चलाए जा रहे हैं। इसके कारण गर्मी से वार्ड के सभी मरीज, परिजन हलाकान हो रहे हैं। राम सिंह कहार, मरीज

वार्ड में लगे पंखे और कूलर कोई काम नहीं आ रहे हैं। इस समय तेज गर्मी पड़ रही है। इसके बाद भी वार्ड में भर्ती मरीजों को गर्मी से राहत देने के कोई प्रबंध जिम्मेदार अधिकारी नहीं कर रहे हैं। मरीज खासे परेशान हैं। सुखमनी बाई, मरीज

इनका कहना है अस्पताल के एक वार्ड में कूलर की टंकी लीकेज है, इसके कारण वह बंद है। अस्पताल के पांच में से कुछ बोर बंद हो गए हैं और कुछ का वाटर लेवल कम हो गया है। इसके कारण पानी की समस्या होने से कूलर में पानी नहीं भर पा रहा है। इसके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मरीजों और परिजनों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

डाक्टर विनोद नावकर, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *