test
Breaking
3 Jun 2026, Wed

जनजातीय कार्य विभाग की उदासीनता से नही बने अतिथि शिक्षको के डिजिटल अनुभव प्रमाण-पत्र

सिवनी। मामला सिवनी जिले के 5 ट्राइबल विकासखंड घंसौर, कुरई, धनौरा, लखनादौन, घंसौर का है। लोक शिक्षण संचनालय मध्यप्रदेश भोपाल के पत्र क्रमांक 2023/31 दिनाक 29/4/2024 के अनुसार जीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से अतिथि शिक्षको की भर्ती होती है और वेतन भी होता है, वही मध्यप्रदेश में कई महीनो से वेतन नहीं मिलने और कम वेतन में ये शिक्षक अपनी नियमित सेवा दे कर सरकारी स्कूल की निरंतर क्रेज बढ़ा रहे है।

फिर भी इनके साथ भेदभाव जबकि मंडला, डिंडोरी, बालाघाट भी ट्राइबल जिला है। यहां अतिथि शिक्षको के डिजिटल अनुभव प्रमाण पत्र जारी हो चुके है। परंतु सिवनी में नही किए गए क्यों? जांच का विषय है।

इसी मामला को समाजसेवी संज्ञान लिए और सिवनी के कलेक्टर क्षितिज सिंघल जी कमिश्नर जबलपुर,के साथ आयुक्त ट्रेयवल मध्यप्रदेश, प्रमुख सचिव, मुख्य सचिव, आयुक्त लोकशिक्षण, डी पी आई, मुख्यमंत्री को पत्र लिखा की तत्काल समस्त आदेश निर्देश सहायक आयुक्त जनजातीय सिवनी को दिए जावे और समय सीमा में सभी अतिथि शिक्षको के डिजिटल अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए जावे। यदि कोई अतिथि शिक्षक डिजिटल अनुभव प्रमाण पत्र के अभाव में कोई शासकीय लाभ से बांचित होता तो इसकी समस्त जाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

वही इन शिक्षको के हित के लिए माननीय उच्चन्यालय की शरण लेना पता तो उसकी समस्त जबदेही जनजातीय कार्य विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी की होगी की मांग छात्र हित में समाजसेवी ने की है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *