Breaking
12 Nov 2025, Wed

सना अंजुम 12वीं में तो मुनमुन राय व  दीक्षा बिसेन 10वीं में अव्वल

10वी,12वी के परीक्षण परिणाम घोषित

आप भी होनहार बच्चों की फ़ोटो डिटेल दे सकते हैं94 2462 94 94 पर

सिवनी। जिले की बालिकाओं ने फिर मारी बाजी,12वी में सना अंजुम खान व मुनमुन राय, 10वी में प्रतिष्ठा राय और दीक्षा बिसेन ने प्रदेश सूची में नाम दर्ज किया।


आज शाम को 10वी और 12वी बोर्ड का परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषित कर दिया। जिसमें हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में जिले की 4 बेटियों ने बाजी मारकर प्रदेश की प्रवीण सूची में जगह बनाई है। हाईस्कूल परीक्षा में संस्कार वेली पब्लिक स्कूल चन्दनवाड़ा खुर्द की कु.प्रतिष्ठा राय पिता नीलमणि राय ने 488 अंक लेकर सातवां स्थान प्राप्त किया है। शासकीय कन्या हाई स्कूल उगली की छात्रा दीक्षा बिसेन ने 487 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया है। हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छपारा की जीव विज्ञान संकाय की छात्रा अंजुम खान पिता मोहम्मद याकूब खान ने 487 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी की छात्रा मुनमुन राय पिता ओमप्रकाश राय ने विज्ञान-गणित संकाय में 482 अंक लेकर दसवां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि ने जिले का नाम गौरान्वित किया है।

मिशन कन्या हायर सैकेण्डरी स्कूल सिवनी
① अदीना कुरैशी / पिता आबिद कुरैशी 92.2%.
② अरीवा कौसर कुरैशी / पिता मेहमूद कुरैशी
कक्षा – 10 वी में उतीन 87.4%. – प्रथम श्रेमी मै उत्तीर्ण
पता:- भगत सिंह वार्ड हद्धीगोदाम सिवनी
शिखा ठाकुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिनोतिया निवासी बायोलॉजी परीक्षा में 79% प्राप्त की है। किसी भी तरह की कोचिंग नहीं ली। घर में ही स्वत अध्ययन से अपनी खेती किसानी की काम का माता-पिता के साथ करते हुए इतने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।
मयूर दीक्षित उर्फ दीपू ने कक्षा दसवीं में 91% अंक हासिल किया। श्रीमती ज्योति पिता कृष्ण प्रकाश दीक्षित की पुत्री मयूर सरकारी स्कूल में अध्ययन रात छात्र ने बिना कोचिंग के या उपलब्धि हासिल की
शासकीय हाई स्कूल धारना मैं अध्यनरत छात्रा प्रगति राहंगडाले पिता शिवानंद राहगडाले ग्राम लालपुर ने वर्ष 2023 2024 में कक्षा दसवीं में 91.8 प्रतिशत बनाकर स्कूल का नाम रोशन किया है
श्रुति पिता अनिल कश्यप 12वीं कला संकाय, क्लास टीचर पूनम मिश्रा उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी
दिव्यांशी पटले, कक्षा-12वीं,शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी
Cmrise school keolari की कक्षा 12 वीं की गणित संकाय की छात्रा मुनमुन राय ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची मे 482 अंक  96.4 % लेकर  दसवां स्थान प्राप्त किया विद्यालय परिवार द्वारा बधाई दी गई
सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज

12वीं जीव विज्ञान में सिवनी की सना अंजुम ने किया टॉप, जिले के 4 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह

दसवीं और बारहवीं कक्षा में सिवनी जिले के चार विद्यार्थियाें ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में जगह बनाई है। जीव विज्ञान समूह में सिवनी की सना अंजुम खान ने 487 अंक पाकर पहला स्थान पाया।

सिवनी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर स्कूल एवं हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए है। दसवीं और बारहवीं कक्षा में सिवनी जिले के चार विद्यार्थियाें ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में जगह बनाई है। प्रदेश स्तरीय सूची में सिवनी के छपारा में संचालित मिशन हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा सना अंजुम पुत्री मोहम्मद याकूब खान ने जीव विज्ञान संकाय में 500 में से 487 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *