test
Breaking
23 Mar 2026, Mon

बरघाट में नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की सजा

सिवनी। थाना बरघाट में नाबालिग पीड़िता उम्र 16 वर्ष के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.10.2021 को उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर कर भगा कर ले गया है।

पुलिस के द्वारा खोजबीन उपरांत नाबालिग पीड़िता एवं आरोपी सुनील गेडाम को सिवनी से बरामद किया गया। पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि वह जब सिलाई सीखने जाती थी तो आरोपी सुनील गेडाम पिता राधेलाल गेडाम उम्र 29 वर्ष , उसको मिला था, दो वर्ष पहले घर पर जब वह अकेली थी तब आरोपी पहली बार उसके घर आया और शादी करने का लालच देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और किसी को भी नहीं बताने को कहा उसके बाद से लगातार आरोपी सुनील गेडाम शारीरिक संबंध बनाते रहा और दिनांक 10/10/2021 को आरोपी सुनील गेडाम ने उसके भाई के मोबाइल नंबर पर फोन किया था और कहा आज रात 10-11 बजे तैयार रहना कहकर आया और घर के बाहर बुलाकर बहला फुसलाकर मोटरसाइकिल में अपने बुआ के घर ले गया वहां पर 2 दिन तक रहे दिनांक 12/10/2021 के सुबह करीब 7:00 बजे आरोपी सुनील ने उसको कहा कि हमलोग यहां से चलते हैं और मोटरसाइकिल से उसे सिवनी ले गया।

नाबालिग पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 538/21 के अंतर्गत धारा363,366,376,376(n)376(2),120-b भादवि0 3,4,5l/6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया एवं विवेचना उपरांत अभियोग पत्र विशेष न्यायालय (पाक्सो) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

माननीय संचालक महोदय, संचालनालय भोपाल के निर्देश पर विशेष लोक अभियोजक/जिला अभियोजन अधिकारी श्रीमती दीपा ठाकुर के द्वारा विशेष रूचि लेकर संबंध में गवाहों एवं सबूतों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया माननीय विशेष न्यायालय (पाक्सो) महोदय सिवनी के द्वारा अभियोजन का सबूतों एवं तर्कों के आधार पर आरोपी सुनील गेडाम को दोषसिद्धि पाते हुए धारा 366a भादवि0 में 5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रुपए अर्थदंड, धारा 5L/6 पाक्सो एक्ट में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया में । प्रदीप कुमार भौरे सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, मीडिया सेल प्रभारी सिवनी।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *