देश मध्य प्रदेश राजनीति सिवनी

राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर भारत की छवि को खराब करने में लगे हैं : अनुराग ठाकुर

जनआशीर्वाद यात्रा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।

सिवनी। सोमवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने सिवनी पहुंचे केंद्रीय सूचना और प्रसारण, खेल और युवा कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारवार्ता में कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर भारत की छवि को खराब करने में लगे हैं और सनातन धर्म को गाली देने में कांग्रेस का कोई नेता पीछे नहीं रहता।

जोड़तोड़ की राजनीति में ठगबंधन में जो चेहरे नजर आ रहे हैं, उनका न नेता है, न नीति है। नीयत में भी खोट है। ये लोग मुंबई की बैठक के बाद हिंदुओं और सनातन धर्म को अपमानित करने में लगे हैं। ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर भारत की छवि को खराब करने में लगे हैं, तो देश के अंदर के इनके नेता सनातन धर्म के खिलाफ हिंदुओं को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। राहुल गांधी के मुंह में दही जम गया है। वो एक शब्द नहीं बोले इन नेताओं के खिलाफ। इसका मतलब है कि कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन है कि हिंदुओं को अपमानित करो और वोटों का धुव्रीकरण करो।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा का मानना है वन नेशन वन इलेक्शन भारत के हित में है। इससे देश का समय व पैसा बचेगा। अगर हम इसकी मांग करते हैं तो कांग्रेस और विपक्ष विरोध क्यों करता है। विपक्ष वन नेशन वन इलेक्शन से क्यों डरता है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *