नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष के 26 वर्षीय युवा पुत्र का निधन

सिवनी। हाल ही में नगर परिषद केवलारी के संपन्न हुए चुनाव में नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष बनी सुनीता बघेल पति देवी सिंह बघेल निवासी मलारा केवलारी के 26 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई।

युवा पुत्र की मौत से परिजनों में जहां शोक व्याप्त है वही गांव में मातम पसरा है। केवलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ए के लाकरा ने बताया कि अभिषेक पिता देवी सिंह बघेल (26) को अस्पताल लाया गया था जहां जांच के उपरांत में उनका निधन हो गया।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद केवलारी की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती सुनीता देवी सिंह बघेल के इंजीनियर पुत्र अभिषेक उर्फ मोंटू बघेल 26वर्ष जो कि वैनगंगा नदी के किनारे अपने खेत मे सिंचाई के लिए व्यवस्था बना रहे थे तभी उनका बैलेंस बिगड़ने से नदी मे गिर गये थे। मौके पर उपास्तिथ अन्य लोगों ने बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल केवलारी लेकर गये थे। जांच उपरांत सिविल अस्पताल के चिकित्सक ने अभिषेक बघेल को मृत घोषित कर दिया।जेसे ही यह खबर फैली लोगों के हक्के बक्के बंद हो गये, अचानक घटित यह घटना से समूचा क्षैत्र स्तब्ध है। भारतीय जनता पार्टी मे अपना जीवन समर्पित करने वाले देवीसिंह बघेल वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद आसीन है। होनहार इंजीनियर पुत्र अभिषेक का अचानक निधन से परिवार जनों सहित समूचा क्षैत्र शोक में डूबा हुआ है। परिवार जनों से मिली जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार दिनांक 4 सितंबर 2022को सुबह 11वजे ग्रह गांव मलारा में किया जायेगा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *