क्राइम मध्य प्रदेश सिवनी

लव मैरिज के 3 महीने बाद ससुराल से व्यापारी के 50 लाख के गहने लेकर भागी पत्नी

सिवनी। मध्यप्रदेश के इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में शादी के तीन महीने बाद ससुराल से 50 लाख रुपए के जेवर लेकर भागने के हाई प्रोफाइल मामले में नया खुलासा हुआ है। एफआईआर की कॉपी से पता चला है कि पति-पत्नी को लड़वाने में साली ने अहम भूमिका निभाई है। कभी उसने बहन के ससुराल वालों से बच्चा गिराने की बात कहकर उनके घर झगड़ा कराया, तो कभी मामूली बहस पर बिना बताए आधी रात को उनके घर पुलिस भिजवा दी। इस मामले में आरोपी महिला की तस्वीर भी सामने आई है, जो कि गाजियाबाद के नेहरू नगर इलाके में रहती है।

इंदौर के एक दाल व्यापारी ने अपनी पत्नी पर 50 लाख रुपए के जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है। व्यापारी और आरोपी महिला मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे उप निरीक्षक जी. आर. सोलंकी ने बताया कि मामला शांति निकेतन का है। जहां रहने वाले नितेश सिंघानिया की शादी करीब तीन महीने पहले यूपी की रहने वाली रुचि नाम की महिला से हुई थी। दोनों तलाकशुदा थे और उन्होंने लव मैरिज की थी। व्यापारी ने शिकायत की है कि उनकी पत्नी 50 लाख के जेवर लेकर भाग गई है। इस मामले में 18 अगस्त को केस दर्ज किया गया।

मैं 108 शांति निकेतन (इंदौर) में रहता हूं। दाल-चावल का व्यवसाय करता हूं। 3 मई 2022 को मेरी शादी रुचि शर्मा (37) से हुई थी। वह गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) की रहने वाली है। ये रुचि और मेरी दूसरी शादी थी। हमारा पहले तलाक हो चुका था।

हमने लव मैरिज की थी। एक-दूसरे को 1 साल से जानते हैं। शादी के बाद हनीमून के लिए यूरोप गए थे। जब वापस आए तो रुचि की बहन मिया ने मुझे, मेरी मां कनकलता सिंघानिया और मेरे पिता विनोद सिंघानिया के मोबाइल पर 23 जुलाई 2022 को मैसेज भेजे। लिखा था- तुम अपने होने वाले बच्चे को गिराना ( मारना) चाहते हो…। इस पर पत्नी रुचि से बात की। उसने इस बात को नजरअंदाज करने को कहा। 14 अगस्त 2022 की। कई कॉल किए, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। वही जब होटल इन्फिनिटी पहुंचा तो पता चला कि पत्नी और उसकी बहन मिया शर्मा रात 8 बजे ही बिना चेकाउट किए (यानी होटल स्टाफ को बिना सूचना दिए ) चली गईं।पत्नी को जो तीन बैग रखने के लिए दिए थे, उसमें मेरे पैतृक जेवर थे। बैग में 50 लाख की डायमंड और गोल्ड की ज्वेलरी थी। 1.30 लाख कैश भी था।

इस मामले में आरोपी महिलाओं का पक्ष सामने नहीं आ सका है। जब ताज समाचार ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *