Breaking
13 Nov 2025, Thu

आज सिवनी रहा बंद, संगठित आदिवासियों का निकला जत्था, प्रशासन रहा अलर्ट

https://youtu.be/sw1elYozgE4

https://youtu.be/j3L8Jiz2aUw

सिवनी। विकासखंड कुरई के सिमरिया गांव में दो लोगों की पीट-पीटकर की गई हत्या के विरोध में सोमवार 9 मई को जिला मुख्यालय सिवनी बंद रहा। मूलनिवासी आदिवासी संघर्ष समिति के तत्वावधान में बंद का आयोजन सफल रहा। इसमें कुछ कांग्रेस के लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मूलनिवासी आदिवासी संघर्ष समिति द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित सिवनी बंद सुबह से सफल रहा। शहर की दुकानें बंद रही। कहीं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटित हो इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रहा।

दोपहर बड़ी संख्या में एकत्रित संगठित आदिवासी व कांग्रेसी ग्रामवासी हजारों की संख्या में हाथ में पीले झंडे लेकर निकले। बस स्टैंड, दलसागर तालाब, कचहरी चौक होते हुए या विशाल रैली आगे बढ़ी।

अपनी 10 सूत्रीय मांगों में उन्होंने बताया कि पहली मांग मुख्यमंत्री कोष से पीड़ित परिवार को एक-एक करोड़ राशि तत्काल दिलाया जाए व पीड़ित परिवार के आश्रितों को स्थाई नौकरी तत्काल दिया जाए। वहीं दूसरी मांग में इस जघन्य हत्याकांड की सीबीआई जांच कराते हुए पुलिस सुरक्षा प्रदाय की जाए। साथ ही आरोपीगणों पर धारा 147, 148, 149, 211, 120-बी, 302, 307, 354, 452 व अन्य धाराओं सहित अनुसूचित जाति जनजाति अन्याय अत्याचार अधिनियम सहित अन्य धाराएं लगाकर मामला पंजीबद्ध किया जाए।

वहीं उन्होंने अपनी चौथी मांग में बताया कि पीड़ित परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की गई है, हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कर कार्यवाही की जाए।

साथ ही जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को जिले में बढ़ते अपराध का जिम्मेदार मानते हुए तत्काल हटाया जाए। साथ ही पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को इस मामले में लापरवाही मानते हुए उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए तथा छठवीं मांग में आरोपीगणों के द्वारा किए गए भारी अवैध कब्जे तत्काल हटाए जाएं। आरोपीगणों पर दर्ज मामले की तत्काल सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर दोषियों को इस जघन्य हत्या जैसे अपराध के लिए मृत्यु दंड से दंडित किया जाए।

इसी प्रकार आठवीं मांग में आरोपीगणों के संगठन आरएसएस, बजरंग दल, श्रीराम सेना के प्रमुखों को अपराध कारित करने के लिए उकसाना, समाज में विद्वेष फैलाने के अपराध में गिरफ्तार किया जाए तथा आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया जाए।

पीड़ित परिवारों की महिलाओं मामलों से संबंधित साक्षियों को तत्काल सुरक्षा प्रदान सुनिश्चित किया जाए।

अंतिम मांग में इस जघन्य हत्याकांड के पीड़ित संपत बट्टी को सुरक्षा प्रदाय किए जाने के साथ ही 10 लाख रुपए की राशि तत्काल प्रदाय किया जाए। वहीं उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर उक्त मांगे नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

थाना कुरई चौकी बादलपार ग्राम सिमरिया में हुए हत्याकांड में अब तक प्रशासन /पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

  1. प्रकरण के 06 नामजद आरोपी,07 अज्ञात आरोपी सहित पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  2. प्रकरण में मृतक धानसा के आश्रित पत्नि फूलवती इनवाती को राहत राशि 8.25 लाख रुपए स्वीकृत किया गया।
  3. मृतक धानसा के पुत्र जयप्रकाश को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।
  4. मृतक संपत के आश्रित पत्नी को 8.25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई।
  5. मृतक संपत के पुत्री सीमा बट्टी को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।
  6. प्रकरण के घायल ब्रजेश बट्टी को 75,000/- की राशि स्वीकृत की गई।
  7. मृतक धानसा के परिजन को अंत्येष्टि हेतु 5000/- की राशि प्रदाय की गई।
  8. मृतक धानसा के परिजन को कपिलधारा कूप लागत 2.30 लाख स्वीकृत किया गया।
  9. मृतक धानसा के परिजन को मनरेगा के तहत 42 दिवस रोजगार कुल भुगतान ₹7770/- है।
  10. मृतक धानसा के परिजन 20 kg राशन प्रतिमाह प्राप्त करते हैं।
  11. आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया गया।
  12. मृतक संपतलाल के परिजन को कपिलधारा कूप लागत 2.30 लाख स्वीकृत किया गया।
  13. मृतक संपतलाल के परिजन को कल्याणी पेंशन ₹600/- प्रतिमाह स्वीकृत की गई।
  14. मृतक संपतलाल के परिजन को मनरेगा के तहत 18 दिवस रोजगार कुल भुगतान ₹3420/- है।
  15. मृतक संपतलाल के परिजन 10 kg राशन प्रतिमाह प्राप्त करते हैं।
  16. आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया गया।
    उपरोक्त समस्त कार्यवाही प्रशासन द्वारा घटना के 24 घंटे के अंदर कर दी गई थी।
    समस्त जनता से अपील है कि शांति व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *