test
Breaking
24 May 2026, Sun

युवा हमारे देश को आत्मनिर्भर बना सकते हैं – एडवोकेट चौधरी 

आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत हुआ  प्रबुद्ध संगोष्ठी का आयोजन

सिवनी। भारतीय स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत पीजी काॅलेज में प्रबुद्ध  संगोष्ठी का आयोजन हुआ,  जिसमें विद्वान  वक्ताओं ने युवा  विद्यार्थियों को आध्यात्मिक विकास और देशप्रेम के लिए प्रेरित किया। 
कार्यक्रम के संयोजक डाॅ रविशंकर नाग ने वक्तव्य में बताया कि शासन के निर्देश पर पूरे मध्यप्रदेश में अगस्त 2023 तक आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत ज्ञात-अज्ञात शहीदों का स्मरण किया जा रहा है। 

प्रबुद्ध संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद्  बीके योगेन्द्र  ने विद्यार्थियों को मानसिक शक्तियों के महत्व के बारे में बताया। व्यक्तित्व विकास के लिए  आत्म-शक्ति को विकसित करने के उपाय बताये। कहा कि मन ही हमारा संचालक होता है, इसलिए मन पर नियंत्रण ज़रूरी है।
प्रबुद्ध संगोष्ठी की मुख्य वक्ता ब्रह्मकुमारी  गीता दीदी ने ‘स्वतंत्र भारत आत्मनिर्भर भारत’ पर प्रेरक व्याख्यान देते हुए  ‘स्व’  की पहचान पर जोर दिया। कहा कि विज्ञान ने विकास कम, विनाश अधिक किया है। जीवन में  ‘स्व’ का अनुशासन आवश्यक है। कहा कि आत्मनिर्भर होकर ही भारत विश्व गुरू बन सकता है। 
संगोष्ठी के विशेष वक्ता एडवोकेट रविन्द्र चौधरी ने विद्यार्थियों से अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत होने की बात कही। कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे अच्छा संविधान है। बताया कि स्वतंत्रता हमें संघर्ष से मिली है। हमारी पीढ़ी को आजादी का महत्व समझना होगा।  समन्वय और संतुलन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना होगा। कहा कि युवा हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम् भूमिका निभा सकते हैं।

संगोष्ठी की अध्यक्ष प्राचार्या डाॅ संध्या श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए  कहा कि हमें  विद्वतजन के वक्तव्य को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए हुए प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार शेन्डे ने कहा कि युवाओं में  राष्ट्र-प्रेम की भावना को बढ़ावा देना और जीवन की व्यावहारिक शिक्षा देना प्रबुद्ध संगोष्ठी का उद्देश्य है। आत्मानुशासन से हम आत्मनिर्भरता की राह आसान बना सकते हैं।
संगोष्ठी में ब्रह्मकुमारी नीतू दीदी, डाॅ एके वाजपेयी, डाॅ अरविंद चौरसिया,  डाॅ एमसी सनोडिया,  डाॅ मुन्नालाल चौधरी,  डाॅ सविता मसीह, डाॅ सीमा भास्कर, डाॅ डीपी ग्वालवंशी,  खेल अधिकारी अर्चना पाठक, डाॅ रेशमा बेगम  सहित काॅलेज स्टाॅफ मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ सुनील कुमार मिश्रा तथा एल्युमनी शिव कुमार यादव का विशेष सहयोग तथा तकनीकी सहयोग एल्युमनी संजय सूर्यवंशी का रहा। प्रोफेसर रचना सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *